फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के खोखाधारकों को मुख्यमंत्री ने दिया उचित पुनर्वास का भरोसा

Wed, 08 Jul 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर के खोखाधारक शिमला में मुख्यमंत्री से भेंट करते हुए। स्रोत : जनसंपर्क विभाग
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर के वर्तमान अंतरराज्यीय बस अड्डे की जगह पर सिटी सेंटर के निर्माण से प्रभावित होने वाले 11 खोखाधारकों ने पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ये खोखाधारक मंगलवार को शिमला में राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू के साथ मुख्यमंत्री से मिले और उनके समक्ष अपनी समस्याएं रखीं। मुख्यमंत्री के साथ भेंट के दौरान बस स्टैंड के दुकानदार एवं खोखाधारक संजय दुग्गल, महेंद्र सिंह, दिनेश शर्मा, नरेंद्र कुमार, सरला देवी, सुदेश रानी, दीवान चंद, कृष्ण देव और मनजिंद्र पटियाल ने बताया कि वे बस स्टैंड के परिसर के साथ लगते खोखों एवं दुकानों से अपनी रोजी-रोटी चला रहे हैं।
बस स्टैंड की जगह सिटी सेंटर के निर्माण के साथ उन्होंने मुख्यमंत्री से उचित पुनर्वास का निवेदन किया, ताकि उनके परिवारों के समक्ष रोजी-रोटी का संकट न खड़ा हो। खोखाधारकों की समस्या की सुनवाई के बाद मुख्यमंत्री ने इन खोखाधारकों को भरोसा दिया कि वर्तमान बस स्टैंड से हटने के बाद उनका उचित पुनर्वास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्हें हमीरपुर में ही उपयुक्त जगह पर शिफ्ट किया जाएगा, जहां वे अपना कारोबार कर सकेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजेश आनंद भी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें