बाल स्कूल हमीरपुर में जिलास्तरीय खेलों में विजेता रही चौरी स्कूल टीम को सम्मानित करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल हमीरपुर में चल रही तीन दिवसीय जिलास्तरीय अंडर-19 (छात्र) खेलकूद प्रतियोगिता का समापन शुक्रवार को हुआ। इस प्रतियोगिता में जिले से 40 निजी एवं सरकारी स्कूलों के 400 विद्यार्थियों ने कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन, वॉलीबाल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस दौरान उच्चतर शिक्षा विभाग के उपनिदेशक बीडी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी मैच में चौरी स्कूल ने बिझड़ी को हराया।
बैडमिंटन में हिम अकादमी स्कूल ने चबूतरा, वॉलीबाल में कांगू स्कूल ने गुरुकुल स्कूल को शिकस्त दी। वहीं, उच्च पाठशालाओं में बनाल स्कूल कबड्डी, समीरपुर स्कूल वॉलीबाल, लुद्दर महादेव स्कूल बैडमिंटन में विजेता रहा। एडीपीओ सुनील कपिल ने खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करते हुए नशे से दूर रहने को कहा। खेलें ऐसा माध्यम है, जो युवाओं को नशे से दूर रख सकती हैं। कार्यक्रम के अंत ने मुख्यातिथि ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन से खेलने एवं हारने वाली टीमों को अगले वर्ष और कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य नीना ठाकुर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक संजय ठाकुर, सेवानिवृत्त शिक्षा उपनिदेशक पीसी चौहान, निरीक्षक अश्वनी शर्मा, मुस्ताक मोहम्मद, राकेश शर्मा, यशवीर, समन्वयक राकेश शर्मा, डीपीई संजय कौशल विशेष रूप से उपस्थित रहे।