फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौरी की निधि डोगरा ने बनाया चार बार वर्ल्ड रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी की छात्रा निधि डोगरा ने फिर योगा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवाया है। निधि डोगरा ने 28 मार्च को एबीबाईएम की ओर से आयोजित ऑनलाइन वर्ल्ड रिकॉर्ड प्रतियोगिता में भाग लिया था। इसमें निधि डोगरा ने 3.24 मिनट में 118 विभिन्न आसनों का प्रदर्शन किया, जोकि एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बन गया।
विज्ञापन

निधि डोगरा इससे पहले भी तीन वर्ल्ड रिकॉर्ड बना चुकी हैं। यह निधि डोगरा का चौथा वर्ल्ड रिकॉर्ड है। निधि डोगरा जिला हमीरपुर तहसील सुजानपुर के चौरी खियूंद की रहने वाली है। डोगरा की आयु 12 वर्ष है। योग की शिक्षा निधि डोगरा अपने पिता शशि कुमार से प्राप्त कर रही है। शशि कुमार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में शारीरिक शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। स्कूल के प्रधानाचार्य रजनीश रांगड़ा ने कहा कि निधि की उपलब्धि हम सबके लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें