फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: निरीक्षण के बाद भी खाली नहीं हुआ चौगान

Fri, 18 Apr 2025 06:23 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में पड़े गड्ढे़। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। निरीक्षण के बाद भी सुजानपुर का ऐतिहासिक चौगान खाली नहीं हो पाया है। मैदान में प्रवासी दुकानदारों की मनमानी प्रशासन के लिए चुनौती बनी हुई है। मैदान को खाली करवाने के लिए कार्रवाई होने के बाद भी प्रवासी दुकानदारों ने जगह-जगह दुकानें सजाई हुई हैं। ऐसे में अब मैदान के चारों ओर गंदगी का आलम है। मैदान के खाली न होने से सफाई का कार्य रुका हुआ है। जिस मैदान में कभी मखमली हरी घास लहराती थी, वर्तमान में वहां हर तरफ बड़े बड़े गड्ढे पड़े हुए हैं। मैदान में अव्यवस्थाओं के चलते सैर करने आने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों वेद प्रकाश, राकेश, मुकेश, रामलाल, रोशन लाल, स्वरूप चंद आदि ने कहा कि वर्तमान में चौगान की स्थिति यह है कि मैदान के प्रवेश द्वार पर कचरे और गंदगी के ढेर लोगों का स्वागत कर रहे हैं। चौगान में सफाई व्यवस्था की स्थिति लगातार विकराल बनती जा रही है। गंदगी के कारण दुकानदारों का दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है। दुकानदार दुकानों को हटाने में मनमानी कर रहे हैं। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। प्रशासन ने सात अप्रैल तक मैदान को खाली करवाने के निर्देश दिए थे लेकिन अभी तक मैदान मैदान खाली नहीं हुआ है। उन्होंने प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है।

सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान मैदान काे खाली करवाया जाएगा ताकि मरम्मत कार्य शीघ्र पूरा किया जा सके। जिन दुकानदारों ने मैदान में दुकानदारी सजाई है, उनका सामान जब्त कर चालान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-संजीत ठाकुर, कार्यकारी एसडीएम सुजानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें