फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चौगान में आठ दुकानदारों के चालान

Sat, 12 Apr 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में प्रशासन की कार्रवाई के बाद मैदान खाली हो गया है। वीरवार शाम छह बजे के बाद मैदान में दुकानदारी सजा रहे आठ दुकानदारों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। आठ दुकानदारों को चौगान में दुकानें सजाने पर 500-500 रुपये कुल 4000 रुपये का जुर्माना डाला गया है। दुकानदार निर्धारित समय अवधि बीत जाने के बाद भी नियमों की अवहेलना कर चौगान से अपनी दुकानों को नहीं हटा रहे थे। ऐसे में प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है ताकि शीघ्र चौगान को खाली किया जा सके।
विज्ञापन

मेला प्रशासन की ओर से होली मेले के दौरान चौगान में दुकान सजाने वाले दुकानदारों को सात अप्रैल तक मैदान से दुकानें हटाने के निर्देश जारी किए गए थे लेकिन समय अवधि के बाद भी दुुकानदार लालच में चौगान को खाली करने में आनाकानी कर रहे थे। जिसके चलते अब कार्रवाई के बाद चौगान खाली हो गया है। दुकानदारों ने दुकानों के सामान को एकत्रित करके ट्रकों में लोड कर मैदान को खाली कर दिया है।


चौगान में तय समय अवधि के बाद भी दुकानें सजाने वाले आठ दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किए गए है। दुकानदारों को 500-500 रुपये का जुर्माना डाला गया है। चौगान को खाली करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-संजीत ठाकुर, कार्यकारी एसडीएम, सुजानपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें