नादौन(हमीरपुर)। उपमंडल नादौन में चल रहे नक्शा पायलट प्रोग्राम की बैठक का आयोजन शुक्रवार को उपमंडल अधिकारी राकेश शर्मा की अध्यक्षता में किया गया। उन्होंने कहा कि नक्शा पायलट कार्यक्रम में देश के 152 शहरी निकायों में से हिमाचल प्रदेश के चार शहरी निकायों का चयन हुआ है। जिसमें से नगर परिषद नादौन को भी चुना गया है। शिमला से विशेष तौर पर आए हुए भू-व्यवस्था अधिकारी मनीष सोनी ने नक्शा पायलट के बारे में लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि नगर परिषद नादौन के क्षेत्र का ड्रोन सर्विस 3डी टेक्नोलॉजी व लिडार सैंसर व 20 कैमरा से पूरा होने वाला है और जल्द ही इसका डिजिटल मैप बनने के बाद भू-अभिलेख विभाग द्वारा इसका कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि नक्शा पायलट प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य शहरी निकायों में भूमि की स्टेट जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करवाना, जमीन के मालिकाना हक को लेकर झगड़े और सालों तक चलने वाले मुकदमे को खत्म करना है। इससे शहरी भूमि प्रबंधन में सुधार होगा। बैठक में नगर परिषद के अध्यक्ष शम्मी सोनी व पार्षद संदीप जैन व सुषमा अवस्थी, मनोरमा देवी, सुमना कुमारी, रोहित कंवर तहसीलदार नादौन, नायब तहसीलदार ,नगर परिषद के सचिव रमन कुमार, अंशुल सहोगा, कुलदीप कुमार, निशांत ठाकुर व गरुड़ टीम के सदस्य उपस्थित रहे।