फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चकमोह स्कूल को आज तक नहीं लगी बस, विद्यार्थी पैदल चलने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबा बालकनाथ मंदिर ट्रस्ट के अधीन आता है स्कूल
विज्ञापन


स्कूल में शिक्षा ग्रहण करते हैं 250 के करीब विद्यार्थी

संवाद न्यूज एजेंसी

दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। विश्व प्रसिद्ध सिद्ध धाम बाबा बालक नाथ न्यास की ओर से संचालित बाबा बालक नाथ मॉडल स्कूल को एक भी बस नहीं चल पाई है। इस मॉडल स्कूल में फीस दूसरे स्कूलों की तुलना में काफी कम है। यहां क्षेत्र के गरीब और मध्य वर्गीय परिवार के बच्चे उच्च गुणवत्ता की शिक्षा ग्रहण करते हैं, परंतु स्कूल के लिए बस न होने के कारण दूरदराज से आने वाले छात्र-छात्राओं को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। पीटीए की ओर से अपने स्तर पर एक निजी गाड़ी का प्रबंध कर बच्चों को सुविधा देने की कोशिश की है परंतु यह सुविधा ऊंट के मुंह में जीरा साबित हो रही है। अभिभावकों चमनलाल, बबलू, दिलीप आदि ने कहा कि यदि न्यास प्रशासन एक बस की सुविधा इस स्कूल में उपलब्ध करवा दे तो क्षेत्र के अन्य लोगों को भी लाभ होगा।
विज्ञापन



मौजूदा समय में स्कूल में चकमोह पंचायत और आसपास से करीब 250 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यार्थियों की संख्या में बढ़ोतरी भी हो सकती है, यदि यहां पर बस लगा दी जाती है। इस बारे में प्रधान रोशन लाल चौधरी ने कहा कि कई वर्षों से न्यास प्रशासन से बस की मांग की जा रही है परंतु यह मांग अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। इस मामले को लेकर वह अभिभावकों सहित न्यास अधिकारियों से मिलेंगे और अपनी मांग रखेंगे। मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि यह मुद्दा न्यास की बैठक में भी उठा था। अब ट्रस्ट की निर्णय के बाद ही इसपर कुछ कहा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें