फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोरंज के बडैहर में खुलेगा केंद्रीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज में केंद्रीय विद्यालय खोलने की कवायद शुरू हो गई है। प्रशासन ने भूमि का चयन करके केंद्र सरकार को प्रपोजल बनाकर भेज दी है। हमीरपुर जिले में अभी तक दो ही केंद्रीय विद्यालय हैं। हमीरपुर और नादौन में पहले ही केंद्रीय विद्यालय चल रहे हैं। जिले के भोरंज में तीसरा केंद्रीय विद्यालय होगा। प्रशासन ने बडैहर में 30 कनाल भूमि का चयन केंद्रीय विद्यालय के लिए किया है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बडैहर के नाम 118 कनाल जमीन है। उसमें से प्रशासन ने 31 कनाल भूमि केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए चयनित कर इसका प्रपोजल केंद्र सरकार को भेजा है। बडैहर में केंद्रीय विद्यालय खोलने का निर्णय इसलिए लिया गया ताकि हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी के लोगों को भी इसका फायदा मिल सके।
विज्ञापन

बडैहर में केंद्रीय विद्यालय खुलने से भोरंज विधानसभा की सभी पंचायतों के अलावा मंडी की 20 पंचायतों और बिलासपुर की 15 पंचायतों के बच्चों को केवीएस में पढ़ने का मौका मिलेगा। केंद्रीय विद्यालय खुलने से गांव के बच्चों को पढ़ने के लिए दूरदराज के क्षेत्रों में नहीं जाना पड़ेगा।
विधायक कमलेश कुमारी का कहना है कि केंद्रीय विद्यालय बडैहर में खोलने के लिए जमीन चिन्हित कर प्रपोजल केंद्र सरकार को भेज दी गई है। संासद अनुराग ठाकुर से केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग रखने के बाद उन्होंने जमीन तलाशने की बात कही थी। उसी के बाद प्रशासन ने बडैहर में भूमि का चयन कर लिया है।
विज्ञापन

प्रपोजल में सुधार करने के मिले हैं आदेश : एसडीएम
भोरंज के एसडीएम अमित कुमार शर्मा ने बडैहर में केंद्रीय विद्यालय खोलने के लिए 31 कनाल जमीन का चयन कर प्रपोजल केंद्र सरकार को भेजने की पुष्टि की। वहां से प्रपोजल में कुछ सुधार करने के आदेश मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें