फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय को नर्सरी और पौधरोपण के लिए जमीन करवाई जाएगी उपलब्ध

विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी की बैठक में मौजूद उपायुक्त व अन्य अधिकार? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त देवश्वेता बनिक की अध्यक्षता में स्कूल परिसर में आयोजित की गई। इसमें विद्यालय से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने विद्यालय परिसर में प्रस्तावित सभी ढांचागत विकास और मरम्मत कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि केंद्रीय विद्यालय का परिसर ग्रामीण क्षेत्र के अंतर्गत आता है, इसलिए यहां कुछ कार्य मनरेगा कनवर्जेंस के माध्यम से भी करवाए जा सकते हैं।
विज्ञापन

विकास में जनसहयोग योजना के तहत स्वीकृत धनराशि से स्कूल परिसर में मंच निर्माण व अन्य आवश्यक कार्य जल्द पूरे किए जाएंगे। बास्केटबाल कोर्ट के निर्माण, मैदान के विस्तार, चहारदीवारी और अन्य ढांचागत कार्यों के लिए भी पर्याप्त धनराशि के प्रावधान की संभावनाएं तलाशी जाएंगी। बैठक के दौरान कमेटी ने भवन की मरम्मत एवं पेंट, स्टाफ रूम के लिए फर्नीचर और अन्य सामग्री की खरीद को भी मंजूरी प्रदान करने का निर्णय लिया। बनिक ने कहा कि स्कूल नर्सरी योजना के तहत केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर को नर्सरी एवं पौधरोपण के लिए वन विभाग के सहयोग से जमीन उपलब्ध करवाई जाएगी। स्कूल में एनसीसी की यूनिट स्थापित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं। प्रधानाचार्य एवं कमेटी के सचिव सुनील चौहान ने सभी मुद्दों और स्कूल की विभिन्न उपलब्धियों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में उच्चतर शिक्षा उपनिदेशक दिलवरजीत चंद्र, प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक बीके नड्डा, कमेटी के अन्य सदस्य, अभिभावकों के प्रतिनिधि तथा विद्यालय के शिक्षक भी उपस्थित रहे। बैठक के बाद उपायुक्त ने विद्यालय परिसर का निरीक्षण भी किया और स्कूल प्रबंधन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें