बाबा बालक नाथ मंदिर में चढ़ा 16.29 लाख रुपये का चढ़ावा
चैत्र मास मेले के समाप्त होने के बाद भी मंदिर में जुट रही भीड
श्रद्धालुओं ने चढ़ाए 48 बकरे़, न्यास ने खुली बोली लगाकर बेचे
संवाद न्यूज एजेंसी
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में चैत्र मेले समाप्त होने के बाद भी रोजाना हजारों श्रद्धालु बाबा की पवित्र गुफा के दर्शन करने पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की ओर से प्रतिदिन लाखों की संख्या में राशि का दान किया जा रहा है। मंदिर में सोमवार को 22 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में शीश नवाया।
बाबा बालक नाथ मंदिर अधिकारी संदीप चंदेल ने कहा कि सोमवार के दिन मंदिर में हुई चढ़ावे की गणना में 11,56,340 रुपये चढ़ावे के रूप में 4,73,020 दान के रूप में और कुल 16,29,360 रुपये का चढ़ावा चढ़ा। बहुमूल्य धातुओं मे सोना एक ग्राम 250 मिलीग्राम ,चांदी 76 ग्राम 750 मिलीग्राम चढ़ावे के रूप में चढ़ाई गई है। वहीं विदेशी मुद्राओं में इंग्लैंड के 10 पाउंड, यूएसए के 20 डॉलर, कनाडा के 10 डॉलर विदेशी मुद्राओं के रूप में प्राप्त हुए। वहीं, श्रद्धालुओं मंदिर मंदिर में अपनी मनोकामना पूर्ण होने पर बकरा चढ़ाने की भी प्रथा है। ऐसी प्रथा के चलते 48 बकरे बाबा को अर्पित किए गए। इनकी न्यास की ओर से खुली बाली लगाकर 1,49,000 रुपये खजाने में जमा किए गए।
कोट
मंदिर में 22 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा बालक नाथ के दर्शन किए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए न्यास की ओर से पुख्ता प्रबंध किए जा रहे हैं। -राजेंद्र गौतम, न्यास अध्यक्ष एवं एसडीम बड़सर