फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार एकजुट से कर रही प्रयास : अनुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में इस महामारी से निपटने के लिए केंद्र और सरकार एकजुटता से प्रयास कर रही हैं। संसदीय क्षेत्र में आवश्यकता के अनुसार ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। जिले में मेडिकल कॉलेज में हाल ही में एक पीएसए प्लांट बन कर तैयार हो चुका है। आयुर्वेद अस्पताल में स्थित डीसीएचसी में लगभग 30 लाख रुपये की लागत से 120 एलपीएम के पीएसए ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

यह प्लांट एक साथ 20 से अधिक बिस्तरों तक निर्बाध रूप से ऑक्सीजन आपूर्ति में सहायक होगा। अनुराग ठाकुर सोमवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने इस प्लांट की स्थापना के कार्य में और तेजी लाने के निर्देश संबंधित विभागों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्लांट के स्थापित होने से कोविड-19 संक्रमितों को ऑक्सीजन की समुचित उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रचुर मात्रा में सहायता यहां के लोगों को मिल रही है। इस सहायता के अतिरिक्त वे संसदीय क्षेत्र के लोगों के लिए और क्या सुविधाएं उपलब्ध करवा सकते हैं। ऑक्सीजन रेग्यूलेटर, पीपीई किट्स की अतिरिक्त आपूर्ति के लिए भी वे प्रयास कर रहे हैं। संबंधित जिलों में अगर कोई अन्य आवश्यकता हो तो वे अपनी मांग और सुझाव भेज सकते हैं। अनुराग ठाकुर ने टेली मेडिसिन केंद्रों की उपयोगिता बढ़ाने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के अलावा अन्य बिमारियों से ग्रसित लोगों के लिए यह केंद्र स्वास्थ्य सुविधा का बेहतर माध्यम बन सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि वे इन केंद्रों की उपयोगिता बढ़ाने की दिशा में कार्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें