फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नए सत्र से 16 स्कूलों में शुरू होगा सीबीएसई पाठ्यक्रम

Sat, 14 Feb 2026 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 में एजुकेशन हब हमीरपुर के 16 स्कूलों में विद्यार्थी सीबीएसई का पाठ्यक्रम पढ़ेंगे। वार्षिक परीक्षाओं के उपरांत स्कूलों में दाखिला प्रक्रिया शुरू होगी।
प्रथम चरण में जिले के 11 स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता मिली थी, अब दूसरे चरण में पांच अतिरिक्त स्कूलों को मान्यता नंबर जारी हो गया है। उच्च शिक्षा विभाग हमीरपुर की ओर से इन स्कूलों के नाम निदेशालय को मंजूरी के लिए भेजे गए थे। अब इन स्कूलों को सीबीएसई से औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
विज्ञापन

इससे विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई का अवसर मिलेगा। दूसरे चरण में जिन पांच स्कूलों को मान्यता मिली है। इनमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी, बड़सर, कांगू, बदारण और बटारण शामिल हैं।
विज्ञापन

इन स्कूलों में नए सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत कक्षाएं संचालित की जाएंगी। सीबीएसई पाठ्यक्रम लागू होने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में मदद मिलेगी। साथ ही, शिक्षा की गुणवत्ता और संसाधनों में भी सुधार होगा।
वहीं, पूर्व में इन स्कूलों में प्रदेश शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम ही संचालित था। ऐसे में परीक्षाओं का पैटर्न केवल प्रदेश तक ही सीमित होता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें