फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनेटा स्कूल में आगामी सत्र से सीबीएसई पाठ्यक्रम होगा शुरू : सुक्खू

Wed, 02 Jul 2025 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
धनेटा में सरकार गांव केद्वार कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह के बीच जनसमस्याएं सुनते सीएम सुक्खू । ज
विज्ञापन
धनेटा (हमीरपुर)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को जिला हमीरपुर के नादौन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धनेटा में ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम के दौरान जनसमस्याएं सुनीं और अधिकारियों को जन समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने आगामी शैक्षणिक सत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला धनेटा में सीबीएसई पाठ्यक्रम शुरू करने के अलावा विद्यालय को को-एजुकेशन बनाने तथा विज्ञान विषय की कक्षाएं आरंभ करने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय धनेटा में बीएड और बीसीए कोर्सेज शुरू करने को कहा, ताकि स्थानीय विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर सुनिश्चित हो सकें। उन्होंने नादौन में नया कृषि विपणन केंद्र स्थापित करने की भी घोषणा की।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में बलिदान हुए अरविन्द्र सिंह और सूबेदार कुलदीप चंद को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इन वीर सपूतों के गांव में इनके स्मारक द्वार बनाए जाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियां इनकी वीरता से प्रेरित हो सकें। उन्होंने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने केवल राजनीतिक लाभ के दृष्टिगत बिना बजट प्रावधान के सैकड़ों संस्थान खोले।
विज्ञापन

वहीं, वर्तमान प्रदेश सरकार ने स्कूलों का युक्तिकरण कर अनावश्यक और शून्य पंजीकरण वाले स्कूलों को बंद किया और सरकार के ईमानदार और सशक्त प्रयासों से शिक्षा गुणवत्ता में प्रदेश ने देश में पांचवा स्थान प्राप्त किया है, जो भाजपा के कुप्रबंधन के कारण 21वें स्थान पर पहुंच गया था।

इस मौके पर आयुष मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायक कमलेश ठाकुर, हिप्र भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, एपीएमसी हमीरपुर के अध्यक्ष अजय शर्मा उपस्थित रहे।

धनेटा में सरकार गांव केद्वार कार्यक्रम में मौजूद जनसमूह के बीच जनसमस्याएं सुनते सीएम सुक्खू । ज

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें