फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जंगल में लगी आग से किटपल पंचायत के दो परिवारों की पशुशालाएं जलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन के चार अन्य स्थलों पर भी लगी आग, विभाग के कर्मचारियों और लोगों ने बुझाई
विज्ञापन


वन विभाग ने पुलिस के पास करवाई शिकायत दर्ज, जंगलों में आग लगे रहे लोग

संवाद न्यूज एजेंसी

नादौन (हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत करोर गांव के निकट जंगल किनारे लगी आग के चपेट में आने से किटपल पंचायत निवासी पृथ्वी चंद और प्रभु राम की पशुशाला राख हो गई। दोनों को एक-एक लाख रुपये का नुकसान हो गया है। विभाग की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। नादौन के चार अन्य स्थलों पर भी भड़की आग को विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों के सहयोग से बुझाने में सफलता हासिल की। वहीं, वन विभाग की शिकायत पर नादौन पुलिस ने आगजनी की एक शिकायत भी दर्ज की है। आरोप है कि लोग जानबूझकर जंगलों को जला रहे हैं। उधर, वीरवार रात को कांगू विश्राम गृह के निकट जंगल में भड़की आग की सूचना मिलते ही कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर इस पर काबू पा लिया। विभाग की इस कार्रवाई से विश्राम गृह को जलने से बचा लिया गया। शुक्रवार सुबह अमलेहड़ गांव और गौना गांव के जंगल में भड़की आग पर विभाग के कर्मचारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इसे समय पर बुझा दिया।
शुक्रवार सुबह नादौन बस अड्डे के निकट हमीरपुर मार्ग के किनारे झुग्गियों में रहने वाले लोगों ने जंगल के निकट कूड़े में आग लगा दी जो देखते ही देखते भड़क गई। इसकी सूचना निकट ही स्थित हिमालय होटल के मालिक पवन परमार ने विभाग को दी। सूचना मिलते ही रेंज ऑफिसर राजीव सूद की अगुवाई में विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर एक गांव स्थित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में राजीव सूद ने कहा कि ऐसी घटनाओं के बारे में पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई गई है। इन स्थलों पर आग बुझाने में स्थानीय लोगों सहित डिप्टी रेंजर रमेश चंद, सुनील कुमार तथा वन रक्षक अमित शर्मा, अंकुश के अलावा विभाग के ही सुनील कुमार, हंसराज तथा सुच्चा सिंह का विशेष योगदान रहा जो ऐसी घटनाओं को रोकने में रात भर काम पर लगे रहे। सूद ने चेतावनी दी है कि आग की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें