फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगस के पास कार 50 फीट गहरी खाई में गिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगस (नादौन)। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर रंगस कस्बे के पास शंकर गांव में वीरवार तड़के चार बजे कार अनियंत्रित होकर 50 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार छह लोग बाल-बाल बच गए। कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कार चालक और मालिक लियाकत अली पुत्र गुलाम हैदर निवासी कठुआ जम्मू ने बताया कि बुधवार रात को वह जम्मू से अपने परिवार के लोगों को ले जाने के लिए घुमारवीं (बिलासपुर) आया था। ये सभी यहां लकड़ी काटने का काम करते हैं।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू का समाचार मिलते ही इनको लेने घुमारवीं आया था। वह कार में परिवार के सदस्यों मोहम्मद शरीफ, मोहम्मद फारूक, मोहम्मद अमीन, तारक हुसैन तथा मोहम्मद हुसैन सभी निवासी जम्मू कठुआ को लेकर वापस जम्मू जा रहा था। अचानक रंगस कस्बे के पास नींद आने के कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि किसी को भी चोटें नहीं आई हैं। पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। उन्होंने पठानकोट से क्रेन मंगवाकर स्थानीय लोगों की सहायता से क्षतिग्रस्त गाड़ी को खाई से निकाला और क्रेन की सहायता से जम्मू की एक एजेंसी में मरम्मत करवाने के लिए ले गए। उन्होंने इस मौके पर सहायता करने वाले सभी स्थानीय लोगों का धन्यवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें