फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोटा में कार-बाइक की टक्कर, बाइक सवार को आई चोटें

Fri, 24 Jul 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा/लदरौर(हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत पेट्रोल पंप के समीप वीरवार को कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार को मामूली चोटें आईं।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक अपनी निर्धारित दिशा में चलने के बजाय सड़क के बीच की ओर आ गया, जिस कारण यह दुर्घटना हुई। हादसे के बाद कार चालक ने घायल बाइक सवार का उपचार करवाया।
दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो जाने के कारण पुलिस में मामला दर्ज नहीं करवाया गया। स्थानीय लोगों में आशुतोष, मनोरमा, कैलाश, त्रिलोक और सुभाष ने बताया कि पेट्रोल पंप और राधास्वामी अस्पताल के समीप यह स्थान दुर्घटना संभावित क्षेत्र बन चुका है। यहां पहले भी कई सड़क हादसे हो चुके हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सड़क के मोड़ और ब्लाइंड स्पॉट पर सुरक्षा के लिए उत्तल शीशा नहीं लगाया गया है, जिससे सामने से आने वाले वाहनों को देखना मुश्किल होता है। लोगों ने संबंधित विभाग से यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहतर करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें