फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहरे में कार-ट्रक की टक्कर में दो घायल

विज्ञापन
बड़सर के मैहरे में दुर्घटनाग्रस्त हुई कार। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत मैहरे बाजार में कार और ट्रक की टक्कर में कार सवार दो व्यक्ति घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए बड़सर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं, टक्कर के कारण एनएच पर जाम भी लग गया। पुलिस ने पौने घंटे बाद मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की और जाम को भी खुलवाया।
विज्ञापन

कार सवार सुरजीत और दविंद्र अपने घर टिक्कर राजपूतां की ओर जा रहे थे। सामने से आ रहे ट्रक से कार की टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार दोनों लोगों को चोटें आई हैं। वहीं, टक्कर के कारण हाईवे के दोनों तरफ जाम लग गया। इससे अन्य वाहन चालकों और यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। जाम में स्कूलों छात्र भी फंसे रहे। उधर, डीएसपी जसवीर ठाकुर का कहना है कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर गई। मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है। हाईवे पर लगे जाम को खुलवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें