हमीरपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में 16 मार्च को निजी कंपनी की ओर से कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।
आईटीआई के प्रधानाचार्य सुभाष शर्मा ने बताया कि इस साक्षात्कार में 10वीं से 12वीं पास, आइटीआई पास फिटर, इलेक्ट्रिशन, मशीन ऑपरेटर आदि ट्रेड के सभी उम्मीदवार (लड़के व लड़कियां) भाग ले सकते हैं।
इसके लिए आयु सीमा 18 से 26 वर्ष निर्धारित की गई। इच्छुक अभ्यर्थियों को जन्म प्रमाणपत्र, शैक्षणिक अंक पत्र आदि दस्तावेज लाने होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण अवधि के दौरान लगभग 12,750 रुपये प्रतिमाह स्टाइपेंड दिया जाएगा। प्रशिक्षण के चार या पांच माह पश्चात कार्य दक्षता के आधार पर उन्हें हेल्पर पद पर नियुक्त किया जाएगा।
इस दौरान उन्हें 18,433 रुपये प्रतिमाह सीटीसी वेतन प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी। संवाद