फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बुशु प्रतियोगिता में भोरंज कॉलेज ने पाया तीसरा स्थान

Tue, 10 Mar 2026 01:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बुशु प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद कॉलेज में  पहुंची भोरंज टीम का स्वागत करते प
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज के खिलाड़ियों ने प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय पुरुष और महिला वर्ग बुशु प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह प्रतियोगिता राजकीय महाविद्यालय ठियोग में छह से सात मार्च तक हुई। इस प्रतियोगिता में भोरंज महाविद्यालय के 11 छात्रों व एक छात्रा ने भाग लिया। अभिनंदन ठाकुर ने 85 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। उनका चयन प्रदेश विश्वविद्यालय की टीम में अंतर विश्वविद्यालय अखिल भारतीय बुशु प्रतियोगिता के लिए हुआ। यह प्रतियोगिता अप्रैल माह में होगी। 56 किलोग्राम भारवर्ग में सानिया चौधरी ने रजत पदक, 90 किलोग्राम भारवर्ग में कार्तिक ने रजत, 100 किलोग्राम में तन्मय ने रजत और 75 किलोग्राम में सृजल ने कांस्य पदक जीता। सोमवार को महाविद्यालय पहुंचने पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर और स्टाफ ने टीम को स्वागत किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें