फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मतदाता सूचियों के नवीनीकरण के लिए 21 से चलेगा अभियान

Tue, 15 Jul 2025 07:21 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
बूथ लेवल अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। मतदाता सूचियों के नवीनीकरण के लिए 21 जुलाई से 21 अगस्त तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के बूथ लेवल अधिकारियों और पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए भोरंज में कार्यशाला करवाई गई। एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 36-भोरंज के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शशिपाल शर्मा ने कहा कि इस अभियान के दौरान क्षेत्र की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में नए पात्र लोगों के नाम शामिल करने, मृत या किन्हीं कारणों से स्थान छोड़ चुके लोगों के नाम हटाने और इन सूचियों में व्याप्त अशुद्धियों को दुरुस्त करने की प्रक्रिया पूर्ण की जाएगी। सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण की जांच एवं सत्यापन करेंगे। वे परिवार के मुखिया की सहायता से यह सुनिश्चित करेंगे कि परिवार के सभी पात्र सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हैं और इनके विवरण भी पूरी तरह सही हैं।
विज्ञापन

एसडीएम ने बीएलओ को घर-घर जाकर मतदाता विवरण का सत्यापन करने, नए नाम जोड़ने और अपात्र लोगों के नाम हटाने, संशोधन एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के संबंध में तकनीकी और व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की ओर से निर्धारित समय-सीमा और दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन करते हुए सभी कार्यों को गंभीरता, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ संपन्न किया जाए। इस अवसर पर निर्वाचन विभाग की कानूनगो ट्विंकल ठाकुर ने भी बीएलओ को विभिन्न फॉर्म भरने की प्रक्रिया, मोबाइल एप के उपयोग तथा नवीनतम डिजिटल प्रक्रियाओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें