फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में सार्वजनिक स्थानों पर लगाए जाएंगे कैमरे

Sun, 22 Feb 2026 01:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। नगर परिषद नादौन के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों और निजी दुकानों में बिना किसी कारणों से बैठने वाले विद्यार्थियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है।मामले को लेकर शनिवार को एसडीएम कार्यालय में निजी और सरकारी शिक्षण संस्थानों के प्रमुखों की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में एसडीएम निशांत शर्मा ने प्रभारियों को विद्यार्थियों की काउंसलिंग करके उन्हें नशे के खिलाफ जागरूक करके व समस्या को सख्ती से निपटाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को सार्वजनिक स्थानों पर कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर जोड़ों के रूप में बैठना व नशा करना अनुशासनहीनता के साथ सामाजिक दृष्टि से अनुचित है। ऐसे स्थलों का औचक निरीक्षण करके कई विद्यार्थियों को पकड़ा जा चुका है।
पहली बार पकड़ने पर उन्हें चेतावनी दी गई है। अब दोबारा पकड़े जाने पर अभिभावकों को सूचना देकर कड़ी कार्रवाई होगी। बैठक के उपरांत एसडीएम की अगुवाई में पुलिस टीम, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार, अंशुल अन्य कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने नादौन बस अड्डा, शहर की विभिन्न खाद्य पदार्थ दुकानों और कैफे, मोक्ष धाम, पत्तन बाजार, ब्यास नदी किनारे संपर्क मार्गों के साथ अन्य स्थलों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें