फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एलटी लाइन की जगह डाली जाएगी केबल वायर

Thu, 09 Oct 2025 01:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
हमीरपुर बाजार में केबल वायर लगाने को लेकर सर्वे करते हुए निजी कंपनी के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। विद्युत उपमंडल हमीरपुर के तहत बाजार में हादसों को निमंत्रण दे रही एलटी लाइनों को केबल वायर में तब्दील किया जाएगा। इसके लिए विद्युत बोर्ड ने कवायद शुरू कर दी है।
इस कवायद को अमलीजामा पहनाने के लिए विद्युत बोर्ड ने सर्वे शुरू करवा दिया है। यह सर्वे मुख्य बाजार में किया जा रहा है। इसमें हालांकि पहले भी केबल वायर लगाई गई है, लेकिन वह अब छोटी पड़ गई है। ऐसे में उसका साइज भी बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही बाजार में बिजली की समस्या का समाधान करने के लिए पोल भी लगाए जाएंगे और ट्रांसफार्मर की क्षमता को भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए निजी कंपनी से सर्वे करवाया जा रहा है। सर्वे के बाद कंपनी एस्टीमेट बनाकर देगी।
इस एस्टीमेट को मंजूरी के लिए उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगा। अगर यह योजना सिरे चढ़ती है तो शहर में बिजली के तारों से उत्पन्न खतरे को कम किया जा सकेगा। मुख्य बाजार में समय के साथ-साथ विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है तथा दुकानों में बिजली का खर्च भी बढ़ रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में समय परिवर्तन के साथ-साथ बिजली के तारों के स्थान पर केबल डालने की मांग भी बढ़ती जा रही है। बुधवार काे सर्वे में जुटी कंपनी के कर्मचारियों ने मुख्य बाजार में स्थित शिव मंदिर तक इसका सर्वे किया। वहीं, इस बारे में सहायक अभियंता सौरभ ने बताया कि बाजार में एलटी लाइन के स्थान पर केबल वायर डाली जाएगी।
इसके साथ ही पुरानी केबल वायर का साइज भी बढ़ाया जाएगा। इसके लिए कंपनी सर्वे कर रही है। इसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें