फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैहरे बाजार में बसों के मोड़ने से लग रहा जाम, लोग हो रहे परेशान

Sun, 17 May 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर पंचायत बड़सर के तहत मैहरे बाजार में लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के तहत मैहरे बाजार में बसों को मोड़ने के लिए उचित स्थान न होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति पैदा हो रही है। बाजार में वाहनों के पहिये थमने से यात्रियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों सतीश राठौर, राजकुमार विज, राकेश कुमार, पवन कुमार आदि ने बताया कि जब भी यहां बसें मुड़ती हैं, तो सड़क पूरी तरह बंद हो जाती है। इससे वाहनों के साथ-साथ पैदल चल रहे लोगों को भी सड़क पार करने में दिक्कत होती है।
लोगों का कहना है कि चौक पर बस चालकों द्वारा बसें मोड़ने के कारण अन्य वाहनों को रुकना पड़ता है और कुछ ही मिनटों में लंबा जाम लग जाता है। चौक के पास ही बस स्टैंड है, जहां सलौनी, गारली, बीझड़ी, ऊना और धनेटा रूट की बसें रुकती हैं। कई बार ये बसें सवारियों के इंतजार में लंबे समय तक खड़ी रहती हैं, जिससे समस्या और बढ़ जाती है।
विज्ञापन

धनेटा से आने वाली बसों को वापस उसी रूट पर लौटना पड़ता है, जबकि हमीरपुर और बिझड़ी की ओर से आने वाली बसों को भी चौक पर ही मोड़ना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था संभालने के लिए केवल एक ही कर्मी तैनात है, जिससे जाम नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है।
लोगों ने चिंता जताई कि बढ़ते जाम के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। उनका कहना है कि समय के साथ इस सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ा है, लेकिन सड़क की चौड़ाई उसी अनुपात में नहीं बढ़ाई गई। लोगों ने यह भी कहा कि यदि कोई एंबुलेंस जाम में फंस जाए तो मरीज की जान खतरे में पड़ सकती है।
विज्ञापन

वहीं, डीएसपी बड़सर लालमन शर्मा ने बताया कि जाम की स्थिति से निपटने के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें