टीबी जांच:
टीबी रोग की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुबह 10 से शाम पांच बजे तक कलवाल में एक्सरे स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा।
सेहत जांच:
सांसद मोबाइल स्वास्थ्य वैन सेवा टीम सुजानपुर की ओर से सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक खैरी पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
खेलकूद:
खेल मैदान अणु में सुबह 10 बजे दो दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। प्रतियोगिता में जिला के विभिन्न क्षेत्रों से 1500 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगे।
धार्मिक आयोजन:
हनोह में 10 बजे कलश यात्रा के साथ श्रीमदभागवत कथा का शुभारंभ होगा। कथा व्यास मुकेश शर्मा श्रीमद्भागवत महापुराण का प्रसंग सुनाएंगे।