फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए बस सुविधा होगी शुरू

Thu, 29 Jan 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। अवाहदेवी क्षेत्र के यात्रियों के लिए राहत की खबर है। हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो की ओर से यह बस सेवा शुरू की जाएगी। बीते सप्ताह इसका ट्रायल भी किया गया है।
विज्ञापन

बिलासपुर डिपो प्रबंधन की ओर से समयसारिणी की रूपरेखा तैयार की जा रही है। बस रूट शुरू करने के लिए उच्चाधिकारियों से स्वीकृति मांगी जाएगी। हालांकि कुछ सप्ताह पहले हमीरपुर डिपो की ओर से भी अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। अब बिलासपुर डिपो की ओर से बस सेवा शुरू होने से यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।
हमीरपुर डिपो के बाद अब बिलासपुर डिपो इस रूट पर बस सेवा का संचालन करेगा। यात्रियों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए बस के प्रस्थान और आगमन समय तय किए जाएंगे। इस बस सेवा के शुरू होने से अवाहदेवी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को चंडीगढ़ आने-जाने में बेहतर और सीधी परिवहन सुविधा मिलेगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।
विज्ञापन

हिमाचल पथ परिवहन निगम बिलासपुर डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विवेक लखनपाल ने बताया कि डिपो की ओर से अवाहदेवी से चंडीगढ़ के लिए बस सुविधा शुरू करने की योजना है। गत सप्ताह इसका ट्रायल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें