फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एक आरोपी के संपर्क के आधार पर गगरेट से युवक के घर चिट्टा बरामद

Sat, 24 Jan 2026 12:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत बुधवार को प्रतापनगर और भोटा में 53 ग्राम चिट्टा बरामदगी के मामले में सात आरोपियों को शनिवार को अदालत में दोबारा पेश किया जाएगा। भोटा में 13 ग्राम चिट्टा बरामदगी मामले में पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त पर हमीरपुर और गगरेट थाना पुलिस ने एक और आरोपी को धरा है।
विज्ञापन

आरोपी मानिक सिंह कौंडल निवासी वार्ड नंबर 13 अम्बोटा तहसील घनारी के घर की तलाशी लेने पर 1.61 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ है। यह युवक भोटा में पकड़े एक आरोपी के संपर्क में था। इसके बाद दोनों जिला की पुलिस के समन्वय से आरोपी मानिक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बुधवार को प्रतापनगर में करीब 40 और भोटा 13 ग्राम चिट्टा सदर थाना पुलिस टीम ने बरामद किया था। दोनों ही मामलों में आरोपियों के संपर्कों को खंगाला जा रहा है। एसपी हमीरपुर बलबीर ठाकुर ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर है। आरोपियों को शनिवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें