फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले भर के 374 स्कूलों को 80.85 लाख रुपये का बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले भर के 374 स्कूलों में विभिन्न गतिविधियों पर 80.85 लाख रुपये खर्च होंगे। बजट राशि से जिले के 114 माध्यमिक, 161 उच्च और 99 वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में बनाए गए यूथ एंड इको क्लब विभिन्न कार्य करेंगे।
विज्ञापन

बजट राशि से स्कूलों में जागरूकता शिविर, सफाई अभियान अन्य शिक्षण सहायक कार्यशालाएं आयोजित होंगी। जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान ने खंडवार स्कूलों को बजट राशि का आंवटन कर दिया है। बजट राशि खर्च होने के बाद विभिन्न स्कूलों में कार्यरत क्लब प्रभारी का वर्षभर के मिली बजट राशि का ब्यौरा भी देना होगा।
शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में पढ़ाई के साथ अन्य विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सभी क्षेत्रों मे निपुण बनाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड स्तर पर बजट राशि का आवंटन कर दिया गया है। बजट राशि से स्कूलों में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
धर्मपाल चौधरी, प्रधानाचार्य, जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान गौना करौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें