फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बजट स्वीकृत...स्कूलों तक नहीं पहुंचा पैसा

Tue, 28 Nov 2023 06:02 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला हमीरपुर में व्यावसायिक विषयों की पढ़ाई करवाने वाले स्कूलों को गतिविधियों के संचालन के लिए बजट नहीं मिल सका है। इस कारण स्कूलों में विभिन्न ट्रेडों में व्यावसायिक पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के साथ ही शिक्षकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पांच महीने पहले जिला हमीरपुर के व्यावसायिक कोर्स संचालित करने वाले 64 स्कूलों के लिए 1.40 करोड़ रुपये की बजट राशि स्वीकृत हुई थी। मगर अभी तक यह राशि स्कूलों में नहीं पहुंच सकी है। इस कारण स्कूलों में व्यावसायिक विषयों के विद्यार्थियों की शैक्षणिक भ्रमण सहित अन्य गतिविधियां प्रभावित हो रही हैं। गतिविधियों को संचालित करने के लिए बजट न मिलने के पीछे अध्यापक शिक्षा निदेशालय से बजट जारी न होने का तर्क दे रहे हैं।
अभिभावकों में सविता राणा, रामलाल, प्रतीक, अश्वनी, अशोक, हेमराज, संदीप, बबली, सपना आदि ने कहा कि जिला हमीरपुर के 64 स्कूलों में विद्यार्थी 15 विभिन्न ट्रेडों में व्यावसायिक विषयों में पढ़ाई कर रहे है। पढ़ाई के दौरान विद्यार्थियों को अधिक ज्ञान प्रदान करने के लिए उनके ट्रेडों के अनुसार विभिन्न स्थलों पर शैक्षणिक भ्रमण करवाया जाता है।
विज्ञापन

मगर सत्र 2023-24 में स्कूलों को बजट राशि नहीं हुई है। इससे शिक्षकों को विद्यार्थियों को पढ़ाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि तीन माह बाद स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो जाएगी। ऐसे में विद्यार्थियों को पूर्ण ज्ञान न होने परीक्षाओं में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग से स्कूलों को बजट राशि जारी करने की मांग की।

उधर, उच्चतर शिक्षा विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक अनिल कुमार ने कहा कि स्कूलों को बजट जारी को लेकर किसी भी प्रकार के दिशा-निर्देश जारी नहीं हुए हैं। बजट राशि जारी होते ही स्कूलों को राशि आवंटित कर दी जाएगी।

स्कूलों में इन ट्रेड्स में करवाई जा रही है पढ़ाई
जिला हमीरपुर के 64 स्कूलों में व्यावसायिक विषयों में ऑटोमोटिव, हेल्थ केयर, टूरिज्म एंड हॉस्पिटैलिटी, टेलीकॉम, सिक्योरिटी, एग्रीकल्चर, आईटीएस (सूचना प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाएं), बीएफएसआई (वित्तीय सेवाएं और बीमा), रिटेल, इलेक्ट्रानिक्स और हार्डवेयर, प्लंबर, एपीपीएआरईएल (परिधान), शारीरिक शिक्षा, ब्यूटी एंड वेलनेस, मीडिया एंड एंटरटेनमेंट कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें