फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दो माह बाद भी नहीं मिली बजट को मंजूरी

Wed, 19 Aug 2026 12:50 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद नादौन की ओर से वित्तीय वर्ष के लिए तैयार बजट को दो माह बाद भी मंजूरी नहीं मिल पाई है। बजट स्वीकृत न होने से नगर परिषद के विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की गति प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन

निर्वाचित हाउस न होने के कारण इस बार बजट अधिकारियों ने तैयार किया है। परिषद ने बजट स्वीकृति के लिए शहरी विकास मंत्रालय को भेजा है। इसमें शहर के विकास, निर्माण कार्यों और अन्य आवश्यक गतिविधियों के लिए धन का प्रावधान किया गया है।
बजट में शहर में प्रस्तावित बस अड्डे के निर्माण और कर्मचारियों के वेतन सहित अन्य खर्चों को शामिल किया गया है। अधिकारियों के अनुसार बजट मंजूर होने के बाद ही निर्धारित प्रावधानों के तहत विकास कार्यों को गति दी जा सकेगी।
विज्ञापन

स्वीकृति में और देरी होने पर विकास योजनाएं प्रभावित हो सकती हैं। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी रमन कुमार ने कहा कि बजट की स्वीकृति का इंतजार है और इसमें थोड़ा समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें