बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर तैनात 24 वर्षीय अजय कुमार की जम्मू के कटड़ा में हार्ट अटैक से मौत हो गई। बड़सर की बिझड़ी पंचायत के गरड़ी गांव के अजय कुमार नववर्ष की पूर्व संध्या पर माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए साथियों सहित जा रहा था।
अर्धकंवारी के समीप सैनिक अचानक भूमि पर गिर गया। उसके साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अब तक पार्थिव शरीर घर नहीं पहुंचा है। मंगलवार तक अंतिम संस्कार की संभावना है।
अजय कुमार 2015 में बीएसएफ में भर्ती हुआ था। वह अपने पीछे माता-पिता और दो छोटे भाइयों को छोड़ गया है। पंचायत प्रतिनिधियों ने अजय के निधन पर शोक प्रकट किया है।