फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिल्ड्रन पार्क हीरानगर में टूटे झूलों की नहीं हुई मरम्मत

Mon, 10 Mar 2025 06:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
चिल्ड्रन पार्क हीरानगर में टूटा झूला। संवाद।
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन


अभिभावकों और स्थानीय बुजुर्गों ने उठाई रखरखाव की मांग
कई माह पहले से टूटे हैं झूले, कई उपकरण भी हो चुके हैं जर्जर
संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर के हीरानगर में स्थित चिल्ड्रन पार्क अनदेखी का शिकार हो रहा है। यह जिला मुख्यालय का सबसे व्यस्त पार्क है। यहां पर लोगों की पार्क में आवाजही अन्य पार्कों के मुकाबले अधिक है। लोग सुबह शाम सैर करने के लिए इस पार्क में पहुंचते हैं। शहर में छोटे-छोटे पार्क नगर निगम की ओर से विकसित किए गए है लेकिन यह पार्क हीरानगर, अणु और पक्का भरो के क्षेत्र के लोगों के एक मात्र पार्क है। बच्चों के खेलने के इस पार्क में कई तरह के झूले लगाए गए हैं, लेकिन इनमें से कई झूले टूट गए हैं।
झूले टूटने से बच्चों और उनके अभिभावकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों राहुल, रेखा, जोगिंद्र, डिपंल, रविकांत, आयुष, निशा का कहना है कि वे बच्चों को शाम को पार्क में लाते हैं। बच्चे झूला झूलने के शौक से पार्क में पहुंचते हैं, लेकिन झूले टूटे हुए हैं। ऐसे में बच्चों को पार्क में लाने के बावजूद भी बच्चे खेल नहीं पा रहे हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से झूलों की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है। इसके अलावा बुजुर्गों रामलाल, गोपाल चंद, रमेश चंद का कहना है कि पार्क के रखरखाव में कोताही बरती जा रही है जो कि बेहद गलत है। विभाग को इस पार्क का सही ढंग से रखरखाव करना चाहिए, ताकि यहां पर लोगों को बेहतर सुविधा मिल सके। लाखों रुपये की लागत से पार्क को विकसित किया गया है लेकिन सरकारी संपत्ति का संरक्षण बेहद जरूरी है ताकि निरंतर इसका लाभ लोगों को मिल सके। इस पार्क के संचालन को लेकर एंट्री शुल्क लगाए जाने की भी पूर्व में योजना था लेकिन यह योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। हालांकि सुविधाओं का स्तर पर पार्क में बेहतर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
पार्क में यदि समस्या पेश आ रही है तो समाधान किया जाएगा। सरकारी संपत्ति के संरक्षण के लिए लोगों का सहयोग भी जरूरी है। सुविधाओं में सुधार के लिए जल्द कदम उठाए जाएंगे। -अंकित सिंह, डीएफओ हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें