फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी अस्पताल के पीएसए प्लांट से जुड़ेगा बूस्टर पंप

Sun, 17 May 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। टौणी देवी अस्पताल में स्थापित पीएसए प्लांट (प्रेशर स्विंग एडसॉर्प्शन) को जल्द ही बूस्टर पंप से जोड़ा जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने कंपनी की ओर से उपलब्ध कराए गए बूस्टर पंप को अपने पास सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन

अब जल्द ही इसे फिट करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। बूस्टर पंप लगने से ऑक्सीजन सिलिंडर रिफिल की सुविधा मिलेगी। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन सप्लाई व्यवस्था पहले से अधिक सुचारू और प्रभावी हो जाएगी।
इससे मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। खासकर उन मरीजों को जिन्हें लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट की आवश्यकता रहती है। अस्पताल के ऑक्सीजन सिलिंडर नादौन या मंडी में भरे जाते थे। इससे समय और संसाधनों की अतिरिक्त खपत होती है।
विज्ञापन

बूस्टर पंप लगने के बाद पीएसए प्लांट से बनने वाली ऑक्सीजन को सीधे सिलिंडरों में भरा जा सकेगा। इससे अस्पताल की आपातकालीन तैयारियां और अधिक मजबूत होंगी।
जरूरत पड़ने पर तुरंत ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करवाए जा सकेंगे। टौणी देवी अस्पताल में महीने में 25 से 30 सिलिंडर प्रयोग होते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इससे अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाएं मजबूत होंगी।
विज्ञापन


-
केंद्र सरकार की ओर से बूस्टर पंप दिया गया है। जल्द ही इसे इंस्टाल कर संचालित किया जाएगा। -डॉ. रमेश रत्तू, बीएमओ टौणी देवी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें