फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ट्रेड लाइसेंस बनाने की अवधि समाप्त, अब होगी जांच

Sun, 17 May 2026 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर निगम हमीरपुर के तहत ट्रेड लाइसेंस बनवाने की अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद अब धरातल पर इसकी जांच की जाएगी। जांच के दौरान यदि कोई व्यापारी बिना ट्रेड लाइसेंस के पाया जाता है, तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

शहर में लगभग 2000 दुकानदारों में से अब तक केवल 687 दुकानदारों ने ही ऑनलाइन ट्रेड लाइसेंस बनवाया है। हालांकि कुछ दुकानदारों ने पहले ऑफलाइन लाइसेंस भी बनवाए हैं, जिनकी भी नगर निगम द्वारा जांच की जाएगी।
नगर निगम ने दुकानदारों को लाइसेंस बनवाने के लिए तीन बार समय दिया था। पहले मार्च तक की समय सीमा निर्धारित की गई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर अप्रैल और फिर 15 मई तक किया गया, लेकिन इसके बावजूद अधिकांश दुकानदारों ने लाइसेंस नहीं बनवाया।
विज्ञापन

अब अवधि समाप्त होने के बाद नगर निगम ने सख्ती बरतने का निर्णय लिया है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार बिना ट्रेड लाइसेंस के दुकानदारों पर 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।
इस संबंध में नगर निगम हमीरपुर के अतिरिक्त आयुक्त राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि ट्रेड लाइसेंस बनाने की समय सीमा पूरी हो चुकी है और अब इसकी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें