फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला मंडलों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

Sat, 03 Oct 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट ने महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को खैरी और खनौली में महिला मंडलों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट के संस्थापक एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

राजेंद्र राणा ने कहा कि महिलाएं समाज की महत्वपूर्ण आधारशिला हैं और उनके सशक्त होने से परिवार व समाज मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट महिला मंडलों को सम्मानित कर उनकी सामाजिक भागीदारी को प्रोत्साहित करता रहा है।
ट्रस्ट अध्यक्ष अभिषेक राणा ने कहा कि महिला मंडलों का सम्मान उनके सामाजिक योगदान को मान्यता देने के साथ उन्हें जनसेवा के कार्यों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का प्रयास है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट महिलाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के साथ निशुल्क चिकित्सा शिविर, जरूरतमंदों की सहायता, पर्यावरण संरक्षण और प्लास्टिक मुक्त अभियान जैसे कार्य भी कर रहा है।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि कुछ लोग राजनीतिक द्वेष के कारण ट्रस्ट के जनकल्याणकारी कार्यों में बाधा डालने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना ट्रस्ट का उद्देश्य है और इसमें किसी तरह की बाधा मरीजों के हित में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें