फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेट्रोल पंप पर चार हजार रुपये का तेल भरवाकर भागा बोलेरो चालक

Sat, 04 Jul 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। शहर के हथली पुल स्थित एक पेट्रोल पंप पर देर रात एक बोलेरो चालक करीब चार हजार रुपये का तेल भरवाने के बाद बिना भुगतान किए गाड़ी समेत भाग गया। घटना के बाद पेट्रोल पंप संचालक अनमोल हांडा ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार शुक्रवार रात करीब 10:44 बजे एक बोलेरो जीप पेट्रोल पंप पर पहुंची। चालक ने वाहन में करीब चार हजार रुपये का तेल भरवाया। तेल भरने के बाद जब कर्मचारी ने भुगतान मांगा तो चालक उसे चकमा देकर वाहन सहित मौके से भाग गया।
कर्मचारी ने वाहन को रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन चालक नहीं रुका। पूरी वारदात पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को पकड़कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें