फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जलाड़ी और भूंपल पंचायत की सीमा पर नाले में मिला प्रवासी का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत मंगलवार सुबह जलाड़ी और भूंपल पंचायत की सीमा के बीच दुर्गम क्षेत्र में स्थित नाले में एक प्रवासी युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। जब सुबह गांव की कुछ औरतें घास काटने के लिए नाले के पास गईं तो उन्होंने संदिग्ध हालात में यह शव देखा। शव को देखकर उन्होंने तुरंत पंचायत प्रधान को फोन किया।
विज्ञापन

भूंपल पंचायत के प्रधान हरीश कुमार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को गहरे नाले से कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर अपने कब्जे में ले लिया। नाला काफी गहरा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है। संदिग्ध हालात में मिले शव को लेकर पुलिस हर एंगल से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि शव को कब्जे में ले लिया गया है तथा शिनाख्त करने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें