किक्रेट प्रतियोगिता के समापन विजेता व उपविजेता टीम के खिलाड़ी मुख्यातिथि नरेंद्र अत्री के साथ।
हमीरपुर। चैलेंजर क्रिकेट सीरीज के फाइनल मुकाबले में वीरवार को ब्लू टाइटंस ने रेड टाइटंस को 82 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव रहे नरेंद्र अत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
नरेंद्र अत्री ने युवाओं को सही दिशा में निरंतर अभ्यास और प्रयास जारी रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मेहनत और अभ्यास ही सफलता की ओर ले जाते हैं। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।
साथ ही खिलाड़ियों को प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में कड़ा अभ्यास जारी रखने की सलाह दी। फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
रवि कुमार ने बेस्ट बैट्समैन ऑफ द सीरीज और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के दोनों खिताब अपने नाम किए। आदित्य शर्मा बेस्ट बॉलर ऑफ द सीरीज और मोहित सागल सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुने गए।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व रणजी खिलाड़ी एवं उत्तराखंड अंडर-19 के सिलेक्टर विशाल भाटिया, जिला हमीरपुर क्रिकेट संघ के महासचिव अनिल भाटिया, क्रिकेट कोच नरेश राणा और सीनियर क्रिकेटर विजय ठाकुर भी मौजूद रहे।