फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टौणी देवी अस्पताल में बनेगी ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट

Thu, 31 Jul 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
डॉ लश्करी राम राठौर नागरिक अस्पताल टौणी देवी का भवन। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। डॉ. लश्करी राम राठौर नागरिक अस्पताल टौणी देवी में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इस संबंधी अस्पताल प्रबंधन की ओर से प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा गया है।
विज्ञापन

ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण पर करीब 50 लाख रुपये का बजट खर्च होने का अनुमान है। इससे आमजन को एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच सुविधाओं का लाभ मिलेगा। मरीजों को दर-दर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यूनिट की सुविधा मिलने से स्वास्थ्य सेवाएं भी पहले से बेहतर होंगी।
अस्पताल में काफी पंचायतों के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। रोजाना यहां ओपीडी 200 से 250 के करीब होती है। विभिन्न प्रकार की बीमारियों के टेस्ट किए जाते हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देते हुए ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन

यूनिट का निर्माण करीब 735 वर्ग फुट में किया जाएगा। यह यूनिट अस्पताल परिसर में बनेगी। यहां पर टेस्टों की संख्या बढ़ेगी। टेस्ट रिपोर्ट भी कम समय में मरीजों को मिलना सुनिश्चित होगी। टौणी देवी बीएमओ डॉ. रमेश रत्तू ने बताया कि अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों को बेहतर सुविधाएं दी जा रही हैं। यहां पर ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का निर्माण प्रस्तावित है। प्रस्ताव बनाकर सरकार को भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद आगामी प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें