फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मनीष गुप्ता के निष्कासन पर ब्लाॅक और जिला कांग्रेस आमने-सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष सुजानपुर ने मनीष गुप्ता के निष्कासन का किया दावा
विज्ञापन


जिला कांग्रेस अध्यक्ष बोले, पदाधिकारी व कार्यकर्ता का निष्कासन प्रदेश कांग्रेस का अधिकार

संवाद न्यूज एजेंसी

सुजानपुर (हमीरपुर)। नगर परिषद सुजानपुर में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर पार्टी समर्थित पार्षदों की हार पर कांग्रेस में बवाल मच गया है। ब्लाॅक और जिला कांग्रेस नगर परिषद सुजानपुर के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस के महासचिव मनीष गुप्ता पर कार्रवाई को लेकर आमने-सामने आ गए हैं। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा ने मनीष गुप्ता को पार्टी से निष्कासित किए जाने का दावा किया है। हालांकि, जिला कांग्रेस कमेटी ने निष्कासन की कार्रवाई को ब्लाॅक कांग्रेस के अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया है। कांग्रेस में निष्कासन की कार्रवाई प्रदेश कार्यालय की ओर की जाती है। ऐसे में ब्लाॅक सुजानपुर और जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों के बयान भी मेल नहीं खा रहे हैं।
विज्ञापन


नगर परिषद सुजानपुर के नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मनीष गुप्ता जिला कांग्रेस के महासचिव के पद पर तैनात हैं। ब्लाॅक कांग्रेस सुजानपुर एवं ब्लाॅक अध्यक्ष को उन्हें पार्टी से निकालने का कोई अधिकार नहीं है। यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है। उन्होंने पार्टी से निष्कासित करने का अधिकार जिला व प्रदेश कांग्रेस के पास है। वह पार्टी के सच्चे सिपाही हैं। पार्टी से उपाध्यक्ष के चुनाव के वक्त समर्थन की मांग की थी लेकिन मनोज ठाकुर को समर्थन दिया गया। जब उन्हें पार्टी का समर्थन नहीं मिला तो निर्दलीय रूप में चुनाव लड़ा है। इसके बाद जीत कांग्रेस की झोली में डाली है। ब्लाॅक कांग्रेस कमेटी सुजानपुर के अध्यक्ष राजेंद्र वर्मा का कहना है कि पार्टी ने छह साल के लिए मनीष गुप्ता को निष्कासित किया है। उनकी प्राथमिक सदस्यता को भी तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की विजय होने के बाद यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं लेकिन कुछ लोग कांग्रेस में रहकर ही पार्टी को कमज़ोर करने में लगे हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुमन भारती ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पास किसी पदाधिकारी अथवा कार्यकर्ता की सदस्यता समाप्त करने का अधिकार नहीं है। औपचारिक तौर पर कार्रवाई के लिए ब्लाॅक कांग्रेस सुजानपुर से कोई जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। पार्टी संविधान के मुताबिक प्रदेश कांग्रेस कमेटी ही इस तरह की कार्रवाई के लिए अधिकृत है। मनीष गुप्ता ने उपाध्यक्ष पद पर जीत के बाद कांग्रेस के सच्चे सिपाही होने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें