हमीरपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लोकसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजयुमो जिला हमीरपुर के पांचों मंडलों में 26 दिसंबर यानी मंगलवार को नमो टी-स्टॉल स्थापित करेगा। जहां पर चाय की चुस्कियों के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं और गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला मीडिया प्रभारी यशपाल शर्मा ने प्रेस बयान में कहा कि मोदी सरकार ने देश के हर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं चलाई है। इसका लाभ देश की जनता को मिल रहा है। इन्ही का प्रचार-प्रसार करने के लिए पांच मंडलों में 26 दिसंबर को नमो टी-स्टॉल स्थापित किए जाएंगे। इसके युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल शामा, महामंत्री रॉबिन और प्रगुण गौतम ने तैयारियों का जायजा लिया है।
युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कपिल मोहन शामा ने कहा कि भाजयुमो जिला हमीरपुर लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार है। युवा मोर्चा जिला हमीरपुर की हर विधानसभा क्षेत्र में नमो टी-स्टॉल स्थापित करेगा। इन टी-स्टॉल से आने वाले समय में युवा मोर्चा लोकसभा चुनाव के लिए कई प्रकार की गतिविधियों को संचालित करेगा। इनमें केंद्र सरकारी की योजनाओं और अन्य गतिविधियों से लोगों को अवगत करवाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि नमो टी-स्टॉल के सफल आयोजन के लिए युवा मोर्चा द्वारा चलाए गए कार्यक्रम (नमो टी स्टाल) के निमित जिला हमीरपुर के पांचों मंडलों के प्रभारी तय किए गए हैं। यशपाल शर्मा ने बताया कि नमो टी-स्टॉल हमीरपुर मंडल का गांधी चौक, नादौन मंडल का इंद्रपाल चौक, भोरंज में मुख्य बाजार भोरंज, बड़सर बाजार और सुजानपुर बाजार में स्थापित किए जाएंगे।