फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर विधानसभा में भाजपा के मोर्चों एवं शहरी इकाई की कार्यकारिणी घोषित

Thu, 30 Oct 2025 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के शहरी मंडल में मंडल अध्यक्ष पाल शर्मा एवं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह ने विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के विभिन्न मोर्चों एवं शहरी इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया है।
विज्ञापन

अनुसूचित जाति मोर्चा शहरी इकाई अध्यक्ष सतीश कंवल ने कहा कि अशोक कुमार, सोम, शेर सिंह, संजय कौडल को उपाध्यक्ष, रजनीश कुमार एवं रफ्फो राम को महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, शहरी मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष देशराज चौधरी ने यशपाल, सुरजीत कुमार, हंसराज, विजय कुमार को उपाध्यक्ष, रमेश कुमार, पृथ्वी चंद को महामंत्री बनाया गया।
भाजपा महिला मोर्चा मंडल शहरी अध्यक्ष सुमन कपिल ने बिमला देवी, अंजना कुमारी, शिवाली, निशा को उपाध्यक्ष, रीता शास्त्री एवं मधुबाला को महामंत्री और शहरी मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष जसवीर सिंह ने विनोद कुमार बल्ह, शशिपाल, विक्रम सिंह पटियाल, रमन कुमार को उपाध्यक्ष, संदीप ठाकुर एवं सुशील शुक्ला को महामंत्री नियुक्त किया।
विज्ञापन

इसी प्रकार शहरी मंडल भाजयुमो अध्यक्ष अंकुश कुमार ने रोहित शर्मा, संतोष अत्रि, सौरव जसवाल, रवि कुमार को उपाध्यक्ष, अनुराग पटियाल, आशीष रंजन को महामंत्री और भाजपा ग्रामीण मंडल अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष कुलवीर सिंह ने अमर चंद, सतपाल सिंह, पवन कुमार कौंडल, प्रकाश चंद को उपाध्यक्ष , प्रीतम चंद, अजय कुमार को महामंत्री नियुक्त किया गया।
वहीं, भाजपा ग्रामीण मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बलवंत राणा ने सारांश चौधरी, पवन कुमार, देशराज, श्याम चंद को उपाध्यक्ष, हरदेव सिंह, जगदेव सिंह को महामंत्री और भाजपा ग्रामीण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति बाला ने रेखा, निर्मला देवी, सुषमा देवी व मनु बाला को उपाध्यक्ष, सुमन एवं भोली शर्मा को महामंत्री बनाया।
भाजपा ग्रामीण मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष पृथ्वी राज शर्मा ने विजय कुमार, किशोरी चंद शर्मा, पृथ्वी चंद बलदेव को उपाध्यक्ष, संजीव ठाकुर एवं मनोज कुमार को महामंत्री और भाजपा ग्रामीण मंडल भाजयुमो अध्यक्ष आशीष शर्मा ने विशाल शर्मा, विनोद जसवाल, शुभम शर्मा, वीरेंद्र कुमार को उपाध्यक्ष, सचिन धीमान एवं साहिल ठाकुर को महामंत्री नियुक्त किया है।

अश्वनी ग्रामीण मंडल के महामंत्री नियुक्त
इसके साथ ही मंडल अध्यक्ष ग्रामीण जसवीर सिंह ने बताया कि मंडल के निवर्तमान महामंत्री राकेश कानूनगो के निजी एवं स्वास्थ्य कारणों के चलते उन्होंने पद के निर्वहन में असमर्थता जताई थी। इस कारण यह पद खाली हुआ है, जिस पर अश्वनी कुमार निवासी गांव चमनेड़ को मंडल का नया महामंत्री नियुक्त किया गया है। वहीं, मंडल ग्रामीण कार्यालय सचिव राकेश कुमार के जिला एससी मोर्चा में महामंत्री नियुक्त होने के पश्चात रिक्त हुए पद पर रविन्द्र कंवर को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। विधायक आशीष शर्मा ने सभी मोर्चों में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें