फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की फ्लॉप रैली बागियों के लिए खतरे की घंटी : पठानिया

Wed, 17 Apr 2024 05:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
रामचंद्र पठानिया
विज्ञापन
हमीरपुर। कांगड़ा सरकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष रामचंद्र पठानिया ने कहा कि भाजपा की हमीरपुर के गांधी चौक में हुई फ्लॉप रैली कांग्रेस के बागियों के खतरे की घंटी है। रैली से बड़सर और सुजानपुर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने किनारा कर लिया था।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा की इस रैली में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भ्रामक बयानबाजी करने का पुरजोर प्रयास किया है, लेकिन हमीरपुर और प्रदेश की जनता यह जानती है कि कांग्रेस की सरकार ने छोटे से कार्यकाल में अथाह विकास कार्य करवाए हैं। हमीरपुर में दशकों से लंबित बस अड्डा हमीरपुर को निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
उन्होंने कहा कि हमीरपुर की जनता विकास के मुद्दों पर सीएम सुक्खू के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। प्रदेश सरकार की डेढ़ साल की उपलब्धियों के आधार पर यह चुनाव लड़ा जाएगा। जनता जनादेश का अपना करने वालों को भी सबक सिखाएगी। लोकसभा चुनावों के साथ ही कांग्रेस विधानसभा उपचुनावों में भारी मतों के साथ जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें