समीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान विधायक राकेश जम्वाल व भाजपा प्रदेश सचिव नरेंद्
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल और हिमाचल भाजपा के सचिव नरेंद्र अत्री ने मंगलवार को समीरपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल से मुलाकात की। राकेश जम्वाल सुजानपुर विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी हैं, जबकि नरेंद्र अत्री चुनाव सह प्रभारी हैं।
पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के निवास स्थान समीरपुर में हुई इस मुलाकात का शिष्टाचार भेंट बताया जा रहा है। इस दौरान दोनों पार्टी पदाधिकारी ने वरिष्ठ भाजपा नेता धूमल से आशीर्वाद लेने के साथ ही विधानसभा उपचुनाव के लेकर मार्गदर्शन भी लिया। विधायक राकेश जम्वाल ने उन्हें पार्टी की गतिविधियां से अवगत करवाया और लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव पर भी चर्चा की।
इसके साथ ही प्रदेश भाजपा सचिव नरेंद्र अत्री जिन्हें प्रदेश भाजपा नेतृत्व ने हमीरपुर के सुजानपुर, बड़सर विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनावों की दृष्टि से समन्वयक की जिम्मेदारी सौंपी है, ने भी अब तक की जमीनी स्थिति से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को अवगत करवाया।