फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने निष्कासित प्रवीण समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल

विज्ञापन
पूर्व भाजपा नेता प्रवीण ठाकुर अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल होने के दौरान विधायक राजेंद - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। अपने निष्कासन पर भड़के एक पूर्व भाजपा नेता ने मंगलवार को अपने 25 समर्थकों के साथ कांग्रेस ज्वाइन कर ली। मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर की पंचायत जंदडू में विधायक मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कांग्रेस विधायक राजेंद्र राणा, प्रवक्ता अभिषेक राणा, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति प्रकाश और लेखराज ठाकुर आदि मौजूद रहे। प्रवीण ठाकुर पूर्व में जंदडू पंचायत के प्रधान, भाजपा बूथ पालक, एपीएमसी के सदस्य और भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के कनवीनर के पद पर रह चुके हैं।
विज्ञापन

बीते माह उन्होंने बीड बगेहड़ा वार्ड से जिला परिषद के चुनाव के लिए भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन भाजपा ने मंडल अध्यक्ष रहे कैप्टन रणजीत सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित किया। प्रवीण ठाकुर ने निर्दलीय चुनाव लड़ा। जिसके चलते गत दिवस मंडल भाजपा ने उन्हें पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए छह साल के लिए निष्कासित कर दिया।
इससे नाराज प्रवीण ठाकुर मंगलवार को अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए। प्रवीण ठाकुर ने कहा कि वे चार दर्जन के करीब अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा में पुराने निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है तथा भाजपा मंडल के पदाधिकारी मात्र ठेकेदारी करने तक ही सीमित है। भाजपा का मंडल ठेकेदार मंडल बन गया है तथा भाजपा नेताओं की चापलूसी करके उन्हें गुमराह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें