फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भाजपा समर्थित ने 25 साल बाद फतह किया बधानी वार्ड

Tue, 02 Jun 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
अवाहदेवी (हमीरपुर)। भोरंज विधानसभा क्षेत्र की चार जिला परिषद वार्डों में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा बधानी वार्ड की रही। 25 वर्षों बाद इस वार्ड में भाजपा समर्थित प्रत्याशी का परचम लहराया है, जिससे राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई है।
विज्ञापन

बधानी वार्ड में वर्ष 2000 में भाजपा समर्थित उम्मीदवार उधो राम चंदेल ने जीत दर्ज की थी। इसके बाद अगले 15 वर्षों तक कांग्रेस का दबदबा बना रहा। वर्ष 2020 में भाजपा के बागी उम्मीदवार पवन कुमार ने जीत हासिल की थी लेकिन इस बार भाजपा ने एक साधारण परिवार से आने वाली महिला रजनी देवी पर भरोसा जताया और यह दांव पूरी तरह सफल साबित हुआ।

भाजपा समर्थित रजनी देवी का सीधा मुकाबला कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार अंजू कुमारी अंजना से था। हालांकि चुनाव परिणाम आने के बाद रजनी देवी ने अपनी जीत का सबसे बड़ा श्रेय भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व जिला परिषद सदस्य उधो राम चंदेल को दिया।
विज्ञापन

रजनी ने बताया कि मंडल पदाधिकारी उनके साथ मजबूती से खड़े रहे लेकिन 87 वर्षीय उधो राम चंदेल ने जिस समर्पण के साथ चुनाव प्रचार किया, वह अद्भुत था। रजनी देवी ने 9,520 वोट हासिल किए, जबकि अंजू कुमारी को 5,830 वोट मिले। इस तरह रजनी देवी ने 3,690 मतों के भारी अंतर से शानदार विजय दर्ज की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें