फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर विस उप चुनाव के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

Wed, 17 Apr 2024 05:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
टौणी देवी में आयोजित भाजपा मंडल की बैठक में उप​स्थित भाजपा नेता
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। भाजपा मंडल सुजानपुर की बैठक मंगलवार को टौणी देवी में हुई। मंडलाध्यक्ष बिक्रम राणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव प्रभारी एवं सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल और सह प्रभारी नरेंद्र अत्री विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

भाजपा मंडल के मीडिया प्रभारी सुधीर भटनागर ने बताया कि बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। इसके साथ-साथ पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और जनता से जुड़े मुद्दों की रणनीति बनाई गई। बैठक में सह प्रभारी नरेंद्र अत्री ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
वहीं, विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि देश को विकसित भारत बनाने का सपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देखा है। यही लक्ष्य हम सबका है और इसी सोच के साथ सबको आगे बढ़ना है। जहां-जहां उपचुनाव हो रहे हैं, वहां भाजपा के प्रत्याशियों की जीत को लेकर हम सबको मिलकर काम करना हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी सदस्य विजय वहल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष अनिल काकू, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष अर्चना चौहान, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कपिल शामा, भाजपा मंडल महामंत्री जगन कटोच, अनिल कौशल एवं अभिषेक राणा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें