फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 28 पक्षियों के सैंपल जांच के लिए जालंधर भेजे

विज्ञापन
बर्ड फ्लू को लेकर पशुपालन विभाग हमीरपुर के कार्यालय में आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी व कर्मचार? - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। पशुपालन विभाग ने वीरवार को बर्ड फ्लू के लिए सभी ब्लॉकों में गठित सर्विलांस टीमों के साथ बैठक की। इस मौके पर बर्ड फ्लू से जिला के पक्षियों को बचाने के लिए चर्चा की गई। जिले में बर्ड फ्लू की जांच के लिए अभी तक 28 सैंपल लिए जा चुके हैं और पक्षियों के सैंपलों को जालंधर जांच के लिए भेजा गया है। इस दौरान पशुपालन विभाग के अधिकारियों ने सर्विलांस टीमों को सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग के डॉ. शशि कपूर ने कहा कि वीरवार को सभी ब्लॉकों में गठित सर्विलांस टीमों को बर्ड फ्लू से बचने के लिए जानकारी उपलब्ध करवाई गई और उन्हें निरंतर पोल्ट्री फार्मों के जांच करने के आदेश दिए ताकि, बर्ड फ्लू से जिले को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि अभी तक जिले से 28 पक्षियों के सैंपल लिए गए हैं और इन सैंपलों को जांच के लिए जालंधर भेजा गया है। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि वीरवार को बैठक में जांच कमेटियों को बर्ड फ्लू से बचाव की जानकारी दी। समय-समय पर कमेटियां पोल्ट्री फार्मों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें