फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कबड्डी में बिलासपुर ने उदयपुर को हराया

Fri, 29 Nov 2024 06:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। बहुतकनीकी संस्थान बड़ू में वीरवार को 26वीं अंतर बहुतकनीकी खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। तकनीकी शिक्षा निदेशक अक्षय सूद ने मार्च पास्ट की सलामी लेकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान संस्थान के प्राचार्य चंद्रशेखर ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि अक्षय सूद ने कहा कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता करवाने का उद्देश्य न केवल विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास को बढ़ावा देना है, बल्कि उनके शारीरिक विकास में भी योगदान करना है। उन्होंने खिलाड़ियों से नशे से दूर रहने और खेलकूद गतिविधियों में सक्रिय भाग लेने की अपील की। प्रतियोगिता में 476 छात्र खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और बास्केटबॉल जैसे खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
पहले दिन पांचों खेलों के कड़े मुकाबले हुए। कबड्डी में बिलासपुर ने उदयपुर, कुल्लू ने पांवटा, बनीखेत ने किन्नौर और तलवार ने कांगड़ा को हराया। वॉलीबाल में कुल्लू ने बनीखेत, पांवटा ने अंबोटा, बिलासपुर ने सुंदरनगर और किन्नौर ने जंडौर को हराया। बास्केटबाल में कांगड़ा ने चंबा और टेबल टेनिस में सुंदरनगर ने चंबा को हराया। बैडमिंटन में हमीरपुर ने जंडौर और बनीखेत ने तलवार को हराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य चंद्रशेखर ने बताया कि प्रतियोगिता के अगले दिन से सेमीफाइनल मुकाबले शुरू होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें