फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बाइक सवारों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को मारी टक्कर

Sun, 13 Sep 2026 01:24 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत बस अड्डा हमीरपुर में शनिवार दोपहर यातायात नियमों की अनदेखी कर रहे बाइक सवार दो युवकों ने ट्रैफिक पुलिस कर्मी को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस कर्मी मोनू घायल हो गए।
विज्ञापन

उन्हें मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था और नंबर प्लेट पर टेप लगाई थी। यातायात पुलिस कर्मी ने बाइक सवारों को रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
घटना के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को बाइक समेत पकड़ लिया। एसपी बलवीर सिंह ने बताया कि बाइक जब्त कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। पुलिस नंबर प्लेट पर टेप लगाने और हादसे के समय बाइक की गति सहित अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें