फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 10,633 मामलों का त्वरित निपटारा

Sun, 13 Sep 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता करते जिला एवं सत्र न्यायाधीश और
विज्ञापन
हमीरपुर। अदालतों में लंबित और प्री-लिटिगेशन मामलों के त्वरित निपटारे के लिए शनिवार को जिला हमीरपुर के चारों न्यायिक परिसरों हमीरपुर, नादौन, बड़सर और भोरंज में राष्ट्रीय लोक अदालत लगाई गई।
विज्ञापन

जिला न्यायिक परिसर हमीरपुर में जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के अध्यक्ष पंकज शर्मा की अध्यक्षता में लोक अदालत आयोजित हुई। जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव कुलदीप शर्मा ने बताया कि जिले में सुनवाई के लिए आए 13,651 मामलों में से 10,633 का निपटारा किया गया और 1.76 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूली गई।
प्री-लिटिगेशन के 1,550 मामलों में से 66 का निपटारा कर 9.65 लाख रुपये वसूले गए। पोस्ट-लिटिगेशन के 912 मामलों में से 497 का निपटारा हुआ और 1.37 करोड़ रुपये से अधिक की राशि वसूली गई।
विज्ञापन

मोटर वाहन अधिनियम के 11,189 मामलों में से 10,070 का निपटारा कर 29.85 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। कुलदीप शर्मा ने कहा कि लंबित मामलों के त्वरित निपटारे के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत प्रभावी माध्यम है। इससे लोगों के समय और धन की बचत होती है, इसलिए उन्हें इसका लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें